देश को न करो मैला, हाथ में ले लो थैला
शामली जेएनएन लायंस क्लब शामली क्राउन की ओर से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के लिए जनजागरण अभियान चलाया। इसके तहत दुकानों पर जाकर व्यापारियों से पॉलीथिन और सिगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की गई। साथ ही देश को न करो मैला हाथ में ले लो थैला स्लोगन के स्टीकर भी दुकानों में लगाए गए।
शामली, जेएनएन: लायंस क्लब शामली क्राउन की ओर से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के लिए जनजागरण अभियान चलाया। इसके तहत दुकानों पर जाकर व्यापारियों से पॉलीथिन और सिगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की गई। साथ ही 'देश को न करो मैला, हाथ में ले लो थैला' स्लोगन के स्टीकर भी दुकानों में लगाए गए।
लायंस क्लब के इस अभियान का शुभारंभ पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने किया। उन्होंने कि स्वच्छ भारत बनाना और पर्यावरण का संरक्षण करना हमारा दायित्व है। पॉलीथिन कैरीबैग और सिगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने का संकल्प लेना होगा। यह पर्यावरण के साथ ही हमारे स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है। अगर कोई ग्राहक पॉलीथिन मांगे तो उसे भी जागरूक करें और घर से कपड़े का थैला लेकर आने के लिए प्रेरित करें। हमें अपने नगर और देश को स्वच्छ रखना है। यह तभी हो सकेगा, जब हम सभी अपने-अपने स्तर से प्रयास करेंगे। इस दौरान डॉ. नीलेश, गौरव मित्तल, सौरभ, गौरव गोयल, प्रदीप विश्वकर्मा, अर्जुन वर्मा, नरेंद्र अग्रवाल, सुभाष चंद धीमान, वैभव गोयल, प्रभात गोयल आदि मौजूद रहे।