भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा
जागरण संवाददाता, शामली : भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चे की ओर से अग्रसैन बरात घर (हनुमान टिल्ला)
जागरण संवाददाता, शामली : भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चे की ओर से अग्रसैन बरात घर (हनुमान टिल्ला) में प्रबुद्ध व्यक्ति, महिला प्रतिनिधि, युवा व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मोर्चे के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. लोकेश प्रजापति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में भारत के मान को बढ़ाया है और पिछड़ों सबसे अधिक सम्मान भाजपा संगठन एवं सरकार में मिला है। गरीबों के कल्याण के लिए आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना चलाई जा रही है। इस मौके पर भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई गई।
उन्होंने कहा कि पिछड़ों के वर्गीकरण आरक्षण की कवायद भी शुरू कर दी गई है और इसके लिए रोहिणी आयोग बनाया गया है। भाजपा के खिलाफ जिन दलों ने गठबंधन किया है, वह उनके दलों ने अपने अस्तित्व बचाने के लिए किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार ने कहा कि देश की जनता ने तय किया है कि पुन: नरेंद्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाना है। जनता का रुझान देखकर विपक्षी दलों में बेचैनी है। सम्मेलन में में प्रबुद्ध व्यक्ति, महिला प्रतिनिधि और युवा व्यापारियों को सम्मानित भी किया गया। पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। इस दौरान राजेंद्र स्वामी, वेदप्रकाश आर्य, डॉ. मनोज शर्मा, पूनम राणा, संजीव मलिक, राजीव तोमर, राजन बत्रा, पदम कुमार कश्यप, भागीरथ चौहान, चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा, सुनील पाल, प्रमोद नामदेव, गजेंद्र ¨सह, हरपाल कश्यप आदि मौजूद रहे।