संगम पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई
सोमवती अमावस्या पर संगम पर सुबह से स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। संगम तट पर ध्यान पूजन किया । पितरों को अर्पण किया। सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना की ।
जेएनएन, शामली। सोमवती अमावस्या पर संगम पर सुबह से स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। संगम तट पर ध्यान, पूजन किया । पितरों को अर्पण किया। सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना की ।
गनदेवड़ा गंगा यमुना नहर संगम पर सोमवार में सोमवती अमावस्या पर सुबह से ही श्रद्धालु पितरों की पूजा अर्चना के लिए पहुंचे। संगम के पवित्र जल में स्नान किया। स्नान करने के पश्चात संगम तट पर पितरों की पूजा अर्चना के लिए ध्यान लगाया। क्षेत्र से पंडित अशोक कुआं खेड़ा, पंडित राजेंद्र शास्त्री, पंडित चंद्र मोहन शास्त्री ने सुख शांति की कामना के लिए संगम तट पर यज्ञ आयोजित किया। यज्ञ में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुति दी। पितरों से सुख शांति की कामना की गई। पितरों का स्मरण किया । भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी की आराधना की । महिला संकीर्तन मंडली ने भजनों से भगवान हरि का संकीर्तन किया। संगम पर सुबह से लेकर देर शाम तक स्नान चलता रहा। दूरदराज क्षेत्र से श्रद्धालु संगम पर स्नान करने के लिए पहुंचे। उल्लेखनीय है कि संगम तट पर राज्य सरकार विकास कार्य हेतु स्नान घाट अतिथि भवन का निर्माण करा रही है। आने वाले समय में संगम तट अधिक विकसित होगा। सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
सोमवती अमावस्या के अवसर पर यूपी व हरियाणा से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यमुना नदी पर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा-अर्चना कर यमुना में आस्था की डुबकी लगाई और परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
सोमवार को सोमवती अमावस्या के अवसर पर यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित यमुना नदी पर दोनों प्रदेशों से सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। हरियाणा की ओर यमुना किनारे श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ नजर आई। जबकि यूपी की ओर भी श्रद्धालु पहुंचे, लेकिन यहां संख्या कम रही। श्रद्धालुओं ने यमुना किनारे विशेष पूजा-अर्चना की तथा यमुना नदी में स्नान किया। इसके उपरांत नदी के तट पर स्थित यमुना मैया के मन्दिर में भी पूजा अर्चना कर धर्म लाभ उठाया। इसके साथ ही परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि की भी कामना की। स्नान के दौरान प्रशासन की ओर से प्राईवेट गौताखोर तैनात रहे। इस दौरान यमुना ब्रिज पर यातायात प्रभावित न हो पुलिसकर्मी चौकन्ने दिखाई दिए।