Move to Jagran APP

श्रद्धालुओं ने यमुना में लगाई आस्था की डुबकी

कैराना में भाद्रपद माह की पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालु यमुना नदी पर स्नान को पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने यमुना नदी किनारे विशेष पूजा-अर्चना करते हुए घर की सुख शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।

By JagranEdited By: Published: Wed, 02 Sep 2020 11:04 PM (IST)Updated: Wed, 02 Sep 2020 11:04 PM (IST)
श्रद्धालुओं ने यमुना में लगाई आस्था की डुबकी
श्रद्धालुओं ने यमुना में लगाई आस्था की डुबकी

शामली, जेएनएन। कैराना में भाद्रपद माह की पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालु यमुना नदी पर स्नान को पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने यमुना नदी किनारे विशेष पूजा-अर्चना करते हुए घर की सुख शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।

loksabha election banner

बुधवार को भाद्रपद माह की पूर्णिमा को लेकर तड़के ही यमुना नदी पर श्रद्धालुओं का आवागमन जारी हो गया था। श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में स्नान कर भगवान सूर्य देव को जलाभिषेक किया। इस दौरान नदी किनारे विशेष पूजा-अर्चना की गयी। श्रद्धालुओं ने आटे की गोलियां बनाकर यमुना नदी में प्रवाहित करते हुए घर की सुख शांति के लिये भगवान से प्रार्थना की। यमुना नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण श्रद्धालुओं ने नदी के किनारे बैठकर स्नान किया। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस व स्थानीय गोताखोर तैनात रहे। यमुना पर पक्का घाट न होने के कारण श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.