धूप खिली, शीतलहर ने किया बेहाल
सुबह के वक्त हल्का कोहरा रहा लेकिन जल्दी ही छंट गया। इसके बाद दिनभर चटक धूप खिली रही। धूप के साथ ठंडी हवा चलने से ठिठुरन बढ़ गई। शुक्रवार को तापमान अधिकतम 18.8 और न्यूनतम 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

शामली, जागरण टीम। सुबह के वक्त हल्का कोहरा रहा, लेकिन जल्दी ही छंट गया। इसके बाद दिनभर चटक धूप खिली रही। धूप के साथ ठंडी हवा चलने से ठिठुरन बढ़ गई। शुक्रवार को तापमान अधिकतम 18.8 और न्यूनतम 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
पिछले कई दिनों से हो रही कोहरे और बारिश के बाद शुक्रवार को धूप निकली। सुबह के समय हल्का कोहरा था। सात बजे के बाद कोहरा छट गया था। इसके बाद निकली धूप दिन चढ़ने के साथ-साथ चटक होती चली गई। दोपहर में धूप के साथ ठंडी हवा चलने के कारण ठंड बढ़ रही थी। शाम को सूरज ढलने के बाद तापमान में कमी आई। साथ ही ठिठुरन और बढ़ गई। शाम के समय शहर के मुख्य चौराहों पर लोग अलाव के पास खड़े नजर आए। बरतें सावधानी
निजी चिकित्सक डा. पंकज गर्ग का कहना है कि तापमान में उतार-चढ़ाव होने पर वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। भले ही धूप निकली हो, लेकिन फिलहाल ठंड से बचाव रखें। ठंडा पानी या अन्य ठंडी चीजों का सेवन न करें। हृदय, शुगर, रक्तचाप और सांस के मरीज अपनी दवा नियमित रूप से लेते रहें। जिले में मिले 26 नए कोरोना केस
जागरण संवाददाता, शामली : कोविड-19 के केस लगातार बढ़ते जा रहा है। शुक्रवार को जिले में कोरोना के 26 नए केस मिले हैं। वहीं 82 मरीज ठीक हुए हैं। जिले में कुल सक्रिय केस 82 रह गए हैं। इसके बाद जिले में एक्टिव केस 622 केस रह गए।
जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि सभी कोरोना की वैक्सीन अनिवार्य रूप से लगवा लें। शारीरिक दूरी व मास्क का प्रयोग जरूर करें।
Edited By Jagran