Move to Jagran APP

किशोर के साथ सामूहिक कुकर्म

कैराना के भूरा गांव में किशोर के साथ सामूहिक कुकर्म का मामला सामने आया है। घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। क्षेत्र के गांव भूरा में बताया जा रहा है कि गांव निवासी एक किशोर के साथ कुछ किशोरों ने सामूहिक कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया है। इसके बाद आरोपित फरार हो गए।

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 09:47 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 09:47 PM (IST)
किशोर के साथ सामूहिक कुकर्म
किशोर के साथ सामूहिक कुकर्म

शामली, जेएनएन। कैराना के भूरा गांव में किशोर के साथ सामूहिक कुकर्म का मामला सामने आया है। घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। क्षेत्र के गांव भूरा में बताया जा रहा है कि गांव निवासी एक किशोर के साथ कुछ किशोरों ने सामूहिक कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया है। इसके बाद आरोपित फरार हो गए।

loksabha election banner

किशोर ने पूरी घटना के बारे में अपने स्वजन को आपबीती बताई, जिसके बाद स्वजन में आक्रोश फैल गया। घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी गई। आनन-फानन में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी हासिल की। इस घटना के बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कपरवान का कहना है कि मामला संज्ञान में हैं। जांच की जा रही है। सड़क हादसे में युवक घायल

कांधला: दिल्ली सहारनपुर हाईवे गांव नानूपुरी के समीप तेज गति से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। जिस कारण बाइक सवार युवक घायल हो गया। राहगीरों ने युवक को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया।

मंगलवार सुबह जनपद बागपत के गांव रमाला निवासी उस्मान किसी कार्य के लिए शामली गया था। वहां से काम समाप्त करने पर दोपहर के समय वह वापस लौट रहा था। पीड़ित के स्वजन के अनुसार जब वह दिल्ली सहारनपुर गांव नानूपुरी के समीप पहुंचा तो बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। जिससे उस्मान घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को कस्बे के एक निजी चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.