किसानों के लिए खाद्य सामग्री भेजने का सिलसिला जारी
शामलीजेएनएन। कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली में चल रहे आंदोलन में किसानों के लिए खाद्य सामग्री भेजने का सिलसिला जारी है। रविवार को गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव पेलखा से किसानों के लिए देशी घी दूध व खाद्य सामग्री की गाड़ी को रवाना किया गया।
शामली,जेएनएन। कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली में चल रहे आंदोलन में किसानों के लिए खाद्य सामग्री भेजने का सिलसिला जारी है। रविवार को गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव पेलखा से किसानों के लिए देशी घी, दूध व खाद्य सामग्री की गाड़ी को रवाना किया गया। जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में हजारों किसान आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलनकारी किसानों के लिए खाने-पीने की कोई परेशानी न हो, इसके लिए जगह-जगह से खाद्य सामग्री भी दिल्ली भेजी जा रही है। रविवार को गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव पेलखा में पूर्व प्रधान अरविंद कुमार के आवास पर कृषि कानूनों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के लिए खाद्य सामग्री भेजने जाने के संबंध में सभा का आयोजन किया गया। सभा में ग्रामीणों से आंदोलन के लिए देशी घी, दूध, गुड़, दाल व अन्य खाद्य सामग्री का सहयोग करने की अपील की गयी जिसके बाद भारी संख्या में खाद्य सामग्री एकत्र हो गई। पूर्व प्रधान अरविंद कुमार के नेतृत्व में एक वाहन उक्त खाद्य सामग्री लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर बोबी मास्टर, जितेंद्र सिंह, रहतू शर्मा, राजपाल शर्मा, सुमेर आदि भी मौजूद रहे।
सपा कार्यकर्ताओं ने दिया आंदोलन को समर्थन
शामली, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को गाजीपुर बार्डर पहुंचकर किसान आंदोलन को समर्थन दिया। राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. सुधीर पंवार और शामली जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) शामली के कैंप में पहुंचे। यहां भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत और जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान से वार्ता की। कहा कि सरकार को तीनों कानूनों को खत्म कर देना चाहिए। इस दौरान गाजीपुर बार्डर पर चल रहे दंगल में पहलवानों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान रिटा. आइएफएस एएल चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।