कांग्रेसियों ने केक काटकर मनाया राहुल का जन्मदिवस
जिला कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनकी लंबी आयु की प्रार्थना करते हुए मिठाई वितरित की।
शामली, जेएनएन। जिला कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनकी लंबी आयु की प्रार्थना करते हुए मिठाई वितरित की।
बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने कैंप कार्यालय पर कांग्रेस के
राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिवस मनाया। इस मौके पर केक काटकर एक दूसरे को शुभकामनाएं प्रेषित की गई। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि आज भी कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की परंपरा को आगे बढ़ाने का काम कर रहे है। राहुल गांधी करोड़ों देशवासियों के दिलों की धड़कन है। इस मौके पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिवस का जश्न मनाया गया। इस मौके पर पंडित श्यामलाल शर्मा, महिपाल शर्मा, प्रवीण तरार, वैभव गर्ग, बाबूराम शर्मा, सोहिल धीमान, ओमबीर उपाध्याय, शेखरपाल, रविद्र आर्य, सलामत अंसारी, डा. राजीव कुमार आदि शामिल रहे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप