कमिश्नर ने शामली स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच परखी व्यवस्था
मंडलायुक्त व जनपद के नोडल अधिकारी संजय कुमार ने शामली में पहुंचकर विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक की।
शामली, जेएनएन। मंडलायुक्त व जनपद के नोडल अधिकारी संजय कुमार ने शामली में पहुंचकर विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक की। इसके साथ ही कलक्ट्रेट का निरीक्षण करने के साथ ही शामली के मोहल्ला पंसारियान स्थित स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने महिलाओं की डिलीवरी, बच्चों के टीकाकरण और दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने अपनाघर आश्रम में पहुंचकर जायजा लिया। यहां सीएमओ को निर्देशित किया कि आश्रम में कैंप लगाकर प्रभुजी का मेडिकल परीक्षण भी किया जाए।
बुधवार को मंडलायुक्त संजय कुमार ने स्वास्थ्य केन्द्र पंसारियान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने संबंधित चिकित्सक से महीने में होने वाले डिलीवरी के संबंध में जानकारी प्राप्त की। वही मंडलायुक्त ने दवाइयों की उपलब्धता के संबंध में जानकारी हासिल की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संजय भटनागर ने बताया कि सभी दवाइयां उपलब्ध हैं। बच्चों का टीकाकरण किया जाता है और गर्भवती महिलाओं को सभी प्रकार की सुविधा दी जाती। वहीं मंडलायुक्त प्रयोगशाला कक्ष का निरीक्षण व कक्ष में जाकर जच्चा बच्चा का हाल जाना। इसके अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया आरोग्य मेले के माध्यम से लाभ दिए जा रहे हैं सभी जांच की जाती है और सभी सुविधाओं का लाभ मरीजों को दिया जाता है। निरीक्षण के अगले क्रम में मंडलायुक्त ने अपना घर अपना आश्रम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चेयरमैन राजेश्वर बंसल ने अपना घर आश्रम की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 251 प्रभु ठीक होकर अपने घर चले गए हैं और अब यहां पर 114 प्रभु और है। जिनका प्रतिदिन स्वास्थ्य परीक्षण होता है। इसके अतिरिक्त यहां पर 15 केयरटेकर है और यह 29 जनवरी 2015 में चालू हुआ था। सभी प्रभु को सभी प्रकार की सुविधा दी जा रही है। यहां पर 120 बेड है। इसके अतिरिक्त रसोई देखा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि महीने में एक बार यहां पर मेडिकल कैंप लगाकर उनको स्वास्थ्य सुविधा दी जाए। इस अवसर पर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, पुलिस अधीक्षक विनीत जयसवाल, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी, ज्ञानेश्वर तिवारी, जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार, सहित आदि जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।