Move to Jagran APP

झमाझम बरसे मेघ, उमस से राहत

दोपहर में आधा घंटा झमाझम बारिश हुई। गर्मी-उमस से थोड़ी राहत मिली है लेकिन शहर में कई स्थानों पर जलभराव से परेशानी भी हुई। तापमान अधिकतम 34.4 और न्यूनतम 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Aug 2021 10:37 PM (IST)Updated: Thu, 19 Aug 2021 10:37 PM (IST)
झमाझम बरसे मेघ, उमस से राहत
झमाझम बरसे मेघ, उमस से राहत

शामली, जागरण टीम। दोपहर में आधा घंटा झमाझम बारिश हुई। गर्मी-उमस से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन शहर में कई स्थानों पर जलभराव से परेशानी भी हुई। तापमान अधिकतम 34.4 और न्यूनतम 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

loksabha election banner

पिछले काफी दिनों से बारिश नहीं हुई थी और उमसभरी गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा था। गुरुवार सुबह आसमान में हल्के बादल छाए थे। ऐसे में तेज धूप से राहत थी, लेकिन उमस काफी अधिक रही। लोग पसीना-पसीना हो रहे थे। दोपहर में मौसम ने करवट बदली और आसमान बादलों से घिर गया। पहले हल्की बारिश हुई, इससे उमस और अधिक बढ़ गई। हालांकि कुछ देर बाद तेज बारिश शुरू हुई और करीब आधे घंटे तक झमाझम बदरा बरसे। शहर के नेहरू मार्केट, माजरा रोड, कबाड़ी बाजार, चीनी मिल रोड, दयानंदनगर, फव्वारा चौक आदि स्थानों पर जलभराव हो गया। ऐसे में लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा। सिस्टम की लापरवाही से थोड़ी देर की बारिश में ही जलभराव हो जाता है। खैर, बारिश रुकने के बाद पानी सभी स्थानों से निकल गया। शाम तक बादल छाए रहे और गर्मी-उमस से कुछ राहत मिली है। बुधवार को अधिकतम तापमान 35.2 और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। सभी फसलों को फायदा

काफी दिनों से बारिश न होने के कारण किसान परेशान थे। धान और गन्ने की फसल में सिचाई काफी अधिक करनी पड़ रही थी। बिजली की समस्या के चलते सिचाई में दिक्कत भी आ रही थी। कृषि विज्ञान केंद्र शामली के वैज्ञानिक डा. विकास मलिक ने बताया कि गुरुवार को हुई बारिश सभी फसलों के लिए फायदेमंद है। कुछ दिन फसलों में नमी बनी रहेगी। बारिश बहुत अधिक भी नहीं हुई, जिससे सब्जियों की फसलों को भी नुकसान नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.