महिलाओं के दो पक्षों में संघर्ष का वीडियो वायरल
मामूली बात को लेकर क्षेत्र के गांव कसेरवा में महिलाओं के दो गुटों में कुछ दिन पूर्व संघर्ष हो गया था। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले थे। आसपास के लोगों ने पूरे मामले की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। हालांकि पुलिस का कहना है कि ग्राम प्रधान ने दोनों पक्षों की महिलाओं में समझौता भी करा दिया है।
शामली, जेएनएन। मामूली बात को लेकर क्षेत्र के गांव कसेरवा में महिलाओं के दो गुटों में कुछ दिन पूर्व संघर्ष हो गया था। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले थे। आसपास के लोगों ने पूरे मामले की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। हालांकि पुलिस का कहना है कि ग्राम प्रधान ने दोनों पक्षों की महिलाओं में समझौता भी करा दिया है।
कुछ दिन पूर्व आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव कसेरवा में मामूली बात को महिलाओं के दो गुटों में कहासुनी हो गई थी। उसके बाद एक पक्ष की महिलाओं ने दूसरे पक्ष की महिलाओं पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। दोनों पक्षों की ओर से गाली-गलौज की गई। उसके बाद दोनों ओर से लाठी-डंडे चले। करीब 15-20 महिलाओं के बीच में यह संघर्ष हुआ। घटना को देखते हुए आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में ले लिया। मंगलवार को पूरी घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वायरल वीडियो में महिलाएं गाली-गलौज और आपस में लाठी-डंडों से मारपीट करती दिख रही हैं।
थानाध्यक्ष आदर्श मंडी संदीप बालियान ने बताया कि पांच दिन पूर्व गांव कसेरवा में दो पक्षों में किसी बात को लेकर संघर्ष हो गया था। एक पक्ष से राजू और दूसरे पक्ष से मनोज को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ धारा-151 में कार्रवाई की गई थी। ग्राम प्रधान ने दोनों पक्षों की महिलाओं को बैठाकर समझौता भी करा दिया है।