Move to Jagran APP

'गणपति बप्पा मोरिया, मंगल मूर्ति मोरिया'

दस दिन विघ्नहर्ता गणपति की सेवा और आराधना में कब बीत गए पता ही नहीं चला। रविवार यानी गणेश चतुर्दशी को विदाई का वक्त आया तो भक्तों की आंखें भी नम हो गई। लेकिन उल्लास और उमंग के साथ बप्पा को विदाई दी गई और समूचा वातावरण गणपति बप्पा मोरिया मंगल मूर्ति मोरिया से गुंजायमान रहा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Sep 2021 11:12 PM (IST)Updated: Sun, 19 Sep 2021 11:12 PM (IST)
'गणपति बप्पा मोरिया, मंगल मूर्ति मोरिया'
'गणपति बप्पा मोरिया, मंगल मूर्ति मोरिया'

शामली, जागरण टीम। दस दिन विघ्नहर्ता गणपति की सेवा और आराधना में कब बीत गए पता ही नहीं चला। रविवार यानी गणेश चतुर्दशी को विदाई का वक्त आया तो भक्तों की आंखें भी नम हो गई। लेकिन उल्लास और उमंग के साथ बप्पा को विदाई दी गई और समूचा वातावरण 'गणपति बप्पा मोरिया, मंगल मूर्ति मोरिया' से गुंजायमान रहा।

loksabha election banner

दस सितंबर को गणेश चतुर्थी थी और बप्पा की मूर्ति को स्थापित किया गया था। दस दिन तक बप्पा की आराधना की गई। भजनों पर श्रद्धालु झूमे और धूनी आरती भी की गई। कुछ लोगों ने तीन, पांच, सात और नौ दिन में ही मूर्ति विसर्जन कर दिया था, लेकिन अधिकांश ने अनंत चतुर्दशी को बप्पा को विदाई दी।

सिद्धपीठ मां आट्ठे वाला मंदिर से विसर्जन शोभायात्रा शुरू हुई। ढोल-डीजे पर श्रद्धालु खूब झूमे और जमकर अबीर गुलाल उड़ाया गया। पूर्वी यमुना नगर में विसर्जन किया गया। इस दौरान पंडित प्रदीप शर्मा, शिवम शर्मा ने पूजा कराई। मुख्य रूप से मानस संगल, निशिकांत संगल, केडी शर्मा, सुनील कुमार, अनुराग शर्मा, आशीष संगल, विनीत नामदेव आदि मौजूद रहे। सुबह से शाम तक श्रद्धालु मूर्ति विसर्जन के लिए आते रहे। वहीं, काफी लोग घर में ही टब और बाल्टी में विसर्जन किया।

-----

श्राद्ध पक्ष आज से

ज्योतिषचार्य पंडित कमल शास्त्री ने बताया कि सोमवार से पितृ पक्ष यानी श्राद्ध शुरू हो रहे हैं। पहले दिन पूर्णिमा का श्राद्ध होगा। छह अक्टूबर तक पितृ पक्ष चलेगा।

--

गणेश भगवान की निकली शोभा यात्रा

झिझाना: कस्बे के राम श्याम मंदिर में श्री गणेश सेवा समिति के तत्वावधान में हवन पूजन हुआ। महाआरती के बाद भगवान गणेश शोभायात्रा निकाली गई। कस्बे के मुख्य मार्गो से गुजरने के बाद मूर्ति का विसर्जन शामली में पूर्वी यमुना नहर में किया गया।

इससे पूर्व सुबह पंडित विरेन्द्र दत्त ने पूजन कराया था। शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष सत्येंद्र तोमर व थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह ने नारियल फोड़कर किया। इस दौरान शशांक गोयल, आलोक शर्मा, मयंक नामदेव, अक्षित चौहान, आयुष, आकाश, सुमित, ललित शर्मा, आशीष मित्तल, अंशुल चौहान, यश गुप्ता व हितकर मित्तल आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.