बाइक की टक्कर से घायल बालक ने तोड़ा दम
बाइक की टक्कर से घायल 11 वर्षीय बालक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
शामली, जेएनएन। बाइक की टक्कर से घायल 11 वर्षीय बालक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
कैराना क्षेत्र के गांव रामड़ा निवासी इस्लाम का 11 वर्षीय पुत्र अरबाज 23 नवंबर को गांव में ही एक दुकान से सामान लेने के लिए जा रहा था। इसी दौरान तेज गति की एक बाइक ने अरबाज को टक्कर मार दी थी, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को शामली के एक हॉस्पिटल में ले जाया गया था। लेकिन स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उसके स्वजनों ने बालक को इलाज के लिए मेरठ ले गए। जहां से उसे रेफर कर दिया गया था। इसके बाद स्वजन घायल बालक को करनाल के एक हॉस्पिटल में ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा था। शनिवार को बालक की मौत हो गई। बालक की मौत से उसके स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।
धोखाधड़ी से 3.80 लाख रुपए हड़पने का आरोप
कैराना: नगर के मोहल्ला पट्टोवाला निवासी संजय कुमार ने कोतवाली पर तहरीर दी। बताया कि मोहल्ला इकरामपुरा हाल निवासी आर्यपुरी देहात दंपती से उसने ने करीब छह वर्ष पूर्व तीन लाख 80 हजार रुपए में एक गोदाम खरीदा था, जिसका बैनामा उसने विश्वास करके उस समय नहीं कराया था। आरोप है कि दंपत्ति ने उक्त गोदाम का बैनामा किसी अन्य व्यक्ति के नाम कर दिया है। पीड़ित ने बताया कि उसे धोखाधड़ी करते हुए उपरोक्त रकम हड़प कर ली गई है। जब वह अपनी रकम वापस मांगता है, तो उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी जाती है। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।संसू,।