Move to Jagran APP

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर ने चलाया चेकिग अभियान

गणतंत्र दिवस पर्व पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने रविवार को जनपद में चेकिग अभियान चलाया गया। नगर के साथ ही हाईवे पर भी चेकिग शुरू की गई है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Jan 2021 03:32 AM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2021 03:32 AM (IST)
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर ने चलाया चेकिग अभियान
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर ने चलाया चेकिग अभियान

शामली, जेएनएन। गणतंत्र दिवस पर्व पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने रविवार को जनपद में चेकिग अभियान चलाया गया। नगर के साथ ही हाईवे पर भी चेकिग शुरू की गई है। ढाबों, होटलों व धर्मशालाओं को खंगालते हुए जिले की सीमा पर भी पहरा बैठाया गया है।

loksabha election banner

मंगलवार को गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने जनपद पुलिस को अलर्ट किया है। उन्होंने सभी सार्वजनिक स्थलों सहित अनेक स्थानों पर चेकिग के आदेश दिए। उन्होंने विशेष तौर पर हरियाणा की सीमा पर पुलिस को पैनी निगाह रखने को कहा है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सीमा पर चौकसी बरतनी शुरू कर दी गई है। वहां पर पुलिस हर वाहन पर नजर रख रही है। संदिग्ध प्रतीत होने पर वाहन व चालक की तलाशी भी ली जा रही है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर रविवार को पुलिस ने हाईवे पर भी चेकिग अभियान चलाया। हाईवे स्थित होटलों, सराय, धर्मशालाओं, ढाबों पर चेकिग की। इन संस्थानों के संचालकों से जानकारी ली गई कि उनके यहां पर कोई संदिग्ध व्यक्ति तो नहीं ठहरा है। जो ठहरे है उनकी आइडी जमा कराई या नहीं। कहा गया कि किसी को भी बिना पुख्ता आइडी दिखाए ठहराया न जाए। कोई संदिग्ध व्यक्ति उनके यहां आता है या फिर क्षेत्र में दिखाई देता है तो उसके बारे में क्षेत्रीय पुलिस या डायल 112 पर दिया जाए। शामली नगर में भी पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चेकिग अभियान चलाया गया। सुरक्षा को लेकर खुफिया विभाग भी अलर्ट हुआ है। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर्व पर सुरक्षा को लेकर पुलिस को सतर्क किया गया है। पुलिस ने चेकिग अभियान शुरू किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.