धूमधाम से निकाली गई महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा
शामली जेएनएन महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। अनेक स्थानों पर शोभायात्रा का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत हुआ। इसमें शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। देर रात शोभायात्रा संपन्न हुई।
शामली: जेएनएन: महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। अनेक स्थानों पर शोभायात्रा का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत हुआ। इसमें शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। देर रात शोभायात्रा संपन्न हुई।
मोहल्ला नंदू प्रसाद स्थित वाल्मीकि मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ मेरठ से पधारे मुख्य अतिथि विपिन मनोठिया ने फीता काटकर ्िकया। नगर पालिका शामली के पूर्व चेयरमैन अरविद संगल ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र का अनावरण कर माल्यार्पण किया। बैंडबाजों और ढोल आदि के साथ शोभायात्रा शुरू हुई। इसमें महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर आधारित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रीराम परिवार, राधा-कृष्ण, लव-कुश, बजरंग बली आदि झांकियों ने भी मनमोहा। महर्षि वाल्मीकि के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा और बैंड-बाजे की धुन पर लोग थिरके भी खूब। बड़ा बाजार, गांधी चौक, मिल रोड, तालाब रोड, शिव चौक, धीमानपुरा होते हुए वाल्मीकि मंदिर नंदू प्रसाद पहुंचकर शोभायात्रा संपन्न हुई। इस दौरान हंसराज पारचा, दीपक बिड़ला, राजन पाहिवाल, शशिकांत पाहिवाल, विजय पाहिवाल, नरेश गहलोत, राजकुमार कांगडा, सुनील चंद्रा, पुनीत पाहिवाल आदि मौजूद रहे।
शोभायात्रा का स्वागत किया
भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के तत्वावधान में बड़ा बाजार में शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया और प्रसाद का वितरण भी हुआ। इस दौरान केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश गहलोत, जिला प्रभारी घनश्याम पारचा, जिला कोषाध्यक्ष संतोष बिडला, जिला पंचायत सदस्य विपिन कुमार, प्रदीप टांक मायूस, विपिन चंदेल, सुनील चंद्रा, मनीष गहलोत, राकेश गहलोत, देवेंद्र बिड़ला, सोनू चावला आदि मौजूद रहे।