बहन के देवर पर दुष्कर्म का आरोप
संवाद सूत्र, थानाभवन : एक युवती ने बहन के देवर पर शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म क
संवाद सूत्र, थानाभवन : एक युवती ने बहन के देवर पर शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ननौता (जिला सहारनपुर) थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने तहरीर में बताया कि उसकी बड़ी बहन की शादी थानाभवन थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। वह अक्सर बहन की सुसराल आती रहती थी। बहन के चचेरे देवर ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। वह हमेशा जल्दी ही शादी करने की बात कहता था। आरोप है कि उक्त युवक ने अब शादी से मना कर दिया है और धमकी भी दे रहा है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र पंवार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।