Move to Jagran APP

सीएए के प्रति जनता को जागरूक करें भाजपा कार्यकर्ता

भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का मायापुर फार्महाउस पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Jan 2020 11:35 PM (IST)Updated: Mon, 13 Jan 2020 11:35 PM (IST)
सीएए के प्रति जनता को जागरूक करें भाजपा कार्यकर्ता
सीएए के प्रति जनता को जागरूक करें भाजपा कार्यकर्ता

शामली, जेएनएन। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का मायापुर फार्महाउस पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वरिष्ठ भाजपा नेत्री मृगांका सिंह ने उन्हें सम्मानित भी किया।

loksabha election banner

सोमवार को स्व. सांसद बाबू हुकुम सिंह के मायापुर स्थित फार्महाउस पर वरिष्ठ भाजपा नेत्री मृगांका सिंह और कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर का स्वागत किया। मृगांका सिंह ने जिलाध्यक्ष को प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने कहा कि भाजपा के काम और कठिन फैसले से बौखलाया विपक्ष जनता को गुमराह कर रहा है। सीएए को लेकर लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा है, लेकिन विपक्षियों की मंशा को हम कामयाब नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि जनता सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) से वाकिफ हो, यह किसी की नागरिकता नहीं छीनता। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी जनता को सीएए के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पति प्रसन्न चौधरी, जिला पंचायत सदस्य अनुज चौहान, मृगांका के पुत्र शिवेंद्र सिंह उर्फ शिवा, पूर्व उपब्लॉक प्रमुख चौधरी गुरदीप सिंह, चौधरी सेठपाल, पुनीत द्विवेदी, अनुराग शर्मा, राजन बत्रा, मनोज शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री मुंशाद अली चौहान, दाऊद अली प्रधान, संजीत आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.