नमो एप के छह लाख स्टीकर लगाएगा भाजयुमो
जागरण संवाददाता, शामली : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज सै
जागरण संवाददाता, शामली : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज सैनी ने कहा कि संगठन नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के मिशन में जुट गया है। एक साल में संगठन ने 34 अभियान चलाए और 60 लाख युवाओं से संपर्क साधा। अब छह लाख घरों में नमो अगेन के छह लाख स्टीकर लगाए जाएंगे।
कैराना रोड स्थित एक स्कूल में पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से दो मार्च को बाइक रैली निकाली निकाली जाएगी, जिसमें भाजुयमो का लक्ष्य है कि 403 विधानसभा में निकलने वाली रैली को लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज कराया जाए। भाजयुमो ने अगले दो माह में एक लाख नमो एप डाउनलोड कराने का भी लक्ष्य रखा है। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष पुनीत द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष डॉ. अनुराग शर्मा, देवाशीष आदि मौजूद रहे।