भीम आर्मी ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
शामली जेएनएन भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भीम आर्मी के पदाधिकारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जानबूझकर फर्जी मुकदमे दर्ज कराकर उन्हें जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पदाधिकारियों की रिहाई न हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
शामली, जेएनएन:
भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भीम आर्मी के पदाधिकारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जानबूझकर फर्जी मुकदमे दर्ज कराकर उन्हें जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पदाधिकारियों की रिहाई न हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
सोमवार को कलक्ट्रेट में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तत्वावधान में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि आए दिन पुलिस प्रशासन फर्जी मुकदमे कर संगठन के लोगों को जेल भेजकर असंवैधानिक कार्य कर रहा है। अधिकारों के लिए बात रखने पर भी गैंगस्टर की कार्रवाई की जाती है, जो घोर निदनीय है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रवक्ता मंजीत सिंह नोटियाल पर फर्जी मुकदमें दर्ज कराकर उन्हें जेल भेज दिया गया। इसके साथ राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह वालिया को जेल भेजा गया। उन्होंने मांग की कि कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न रोकते हुए कार्यकर्ताओं की बिना शर्त रिहाई की जाए। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी अरविद कुमार सिंह को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में रितिक कुमार, रोहित, अंकुर, राहुल, प्रभात, मौ. तारिक, जान आलम, सोनू कुमार, विपिन कुमार, चंद्रपाल सिंह पंकज कुमार, पंकज खोटियान, सोनू, अनुज, नासिर चौधरी व चंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।