भाकियू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष 24 घंटे के क्रमिक अनशन पर
तीनों कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यूपी गेट पर 24 घंटे के क्रमिक अनशन बैठ गए हैं।
जेएनएन, शामली: तीनों कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यूपी गेट पर 24 घंटे के क्रमिक अनशन बैठ गए हैं।
कृषि कानूनों को वापस लिए जाने को लेकर देशभर के किसान आंदोलन कर रहे हैं। सोमवार को भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मैनपाल चौहान तीनों कृषि कानूनों के विरोध में यूपी गेट पर 11 किसानों के साथ 24 घंटे के क्रमिक अनशन बैठ गए हैं। उन्होंने फोन पर बताया कि तीनों कृषि कानूनों के विरोध में 11-11 किसान 24-24 घंटे के लिए क्रमिक अनशन पर बैठेंगे। केंद्र सरकार गूंगी-बहरी हो चुकी है। सरकार के अड़ियल रवैया का किसान गांधीवादी तरीके से अहिसात्मक रूप से निरंतर विरोध करते रहेंगे। किसानों को एमएसपी का दर्जा मिले और तीनों काले कानून वापस हों। अब तक 53 किसान शहीद हो चुके हैं। किसानों की शहादत बेकार नहीं जायेगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक तीनों काले कानून वापस नहीं होते, तब तक किसान अपने घरों को लौटकर नहीं जाएंगे। जिला पंचायत चुनाव में जुटें बसपा कार्यकर्ता : गौतम
जागरण संवाददाता, शामली: जिला पंचायत चुनाव और बसपा अध्यक्ष मायावती के जन्मदिन को लेकर सोमवार को बनत में पार्टी की बैठक हुई। मुख्य अतिथि उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नरेश गौतम ने कहा कि कार्यकर्ता जिला पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। पार्टी अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
मुख्य सेक्टर प्रभारी सहारनपुर मंडल जनेश्वर प्रसाद ने कहा कि बसपा सरकार कानून-व्यवस्था से लेकर बेहद सख्त थी। उस दौरान जाति-धर्म के नाम पर कोई भेदभाव नहीं होता था। जनता आज मायावती के शासन को याद कर रही है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए बसपा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार पाल ने कहा कि मायावती के जनकल्याणकारी एजेंडे के तहत ही उनका जन्मदिन भी इसी तर्ज पर कार्यकर्ता देशभर में मनाएंगे। इस दिन जरूरतमंदों की सहायता की जाएगी। कार्यकर्ता जिला पंचायत चुनाव के लिए कमर कस लें। इस दौरान रवि सहगल, जगपाल ननौता, सुशील नहारिया, अरविद झाल, चैनपाल, सुनील जाटव, साजिद अली, फारुख अहमद, वेदप्रकाश जाटव, प्रवीण मास्टर, प्रदीप मास्टर, याकूब पंजीठ, हरपाल कश्यप, सागर प्रजापति, महक सिंह मौलेंडी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।