भारत को विश्व का सर्वोत्तम संविधान बाबा साहेब की देन
स्वतंत्रता सेनानी संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती बुधवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। राजनीतिक दलों ने डा. आंबेडकर को राजनीतिक समानता का नायक बताया तो सामाजिक संगठनों ने न्याय का पुरोधा। ि
जेएनएन, शामली। स्वतंत्रता सेनानी, संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती बुधवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। राजनीतिक दलों ने डा. आंबेडकर को राजनीतिक समानता का नायक बताया तो सामाजिक संगठनों ने न्याय का पुरोधा। विभिन्न सियासी दलों ने अपने कार्यालयों पर कार्यक्रम किए। डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने अजंता चौक स्थित प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण किया। कहा कि आज भारत के पास विश्व का सर्वोत्तम संविधान है, जो बाबा साहेब की देन है। इसके साथ ही भाजपा ने बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयेाजित किए, जिसमें बाबा साहेब की जयंती पर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। मुजफ्फरनगर रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने बताया कि सभी ने अपने घरों में और डा. आंबेडकर की मूर्तियों पर दिया-मोमबत्ती जलाकर दलित-दिवाली मनाई। इस मौके पर किरणपाल सिंह, प्रदीप चौधरी, भूपेंद्र चौधरी और पार्टी प्रत्याशियों के संबंधी अब्दुल वारिस सोंता, अमर सिंह कश्यप चौसाना, पीतम सिह खानपुर कलां, संजय कुमार कसेरवा कला, मोहम्मद सलीम खुरगान, नसीम अहमद मन्ना माजरा, नावेद अली मौजूद रहे। उधर, माजरा रोड स्थित राष्ट्रीय लोकदल जिला कार्यालय पर बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। गोष्ठी में जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने हमारे देश के संविधान का निर्माण कर प्रत्येक भारतीय को मत का अधिकार देकर अमीर व गरीब के बीच की खाई को पाटने का कार्य किया। वरिष्ठ नेता डॉ. प्रियवंदा तोमर ने कहा की बाबा साहेब एक महान अर्थशास्त्री समाज सुधारक एवं दार्शनिक व्यक्तित्व के धनी थे। इस दौरान जिला महासचिव रजनीश कोरी, आशुतोष पंवार, सुनील मलिक, संदीप सरोहा, डा. मुबारक अली, सर्वेश सिभालका, पप्पू, हरेंद्र आदि मौजूद रहे। उधर, सहारनपुर में बाबा साहेब की जयंती कार्यक्रम में जाने से पहले बसपा कार्यकर्ताओं ने अजंता चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राकेश पाल और जिला संगठन महासचिव सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।