Move to Jagran APP

महिलाओं को पढ़ाया जागरूकता का पाठ, कानून की दी जानकारी

शामली जेएनएन। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला कल्याण विभाग की टीम ने कैराना क्षेत्र के 20 गांवों में पहुंचकर बालिकाओं एवं महिलाओं को कानून और शासन द्वारा चलाई जा रही हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी है। महिलाओं को बताया कि घटना छिपाएं नही हमें बताएं और पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 11:06 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 11:06 PM (IST)
महिलाओं को पढ़ाया जागरूकता का पाठ, कानून की दी जानकारी
महिलाओं को पढ़ाया जागरूकता का पाठ, कानून की दी जानकारी

शामली, जेएनएन।

loksabha election banner

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला कल्याण विभाग की टीम ने कैराना क्षेत्र के 20 गांवों में पहुंचकर बालिकाओं एवं महिलाओं को कानून और शासन द्वारा चलाई जा रही हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी है। महिलाओं को बताया कि घटना छिपाएं नही हमें बताएं और पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दे।

महिला कल्याण विभाग की प्रभारी गजाला त्यागी के आदेश पर मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को महिला कल्याण विभाग की टीम ने कैराना क्षेत्र के गांव खुरगान, कण्डेला, भूरा, तितरवाडा, जगनपूरा, मवी, ऊंचा , जहानपुरा, रामडा, पावटी, बुच्चाखेडी, झाडखेडी, किशोरपुर, अलीपुर, व मन्ना माजरा आदि गांव में पहुंचकर कोविड-19 के चलते शारीरिक दूरी और मास्क आदि का प्रयोग करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ में बैठक की। बैठक में टीम की पल्लवी, आईसा, सुमन, दुर्गा, नीलम आदि ने महिलाओं को महिला सुरक्षा के बारे में व्यापक प्रचार प्रसार किया। महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा हेतु सरकार द्वारा किए गए कार्यों एवं हेल्पलाइन नंबर 112, 181, 1090 के बारे में बताया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.