Move to Jagran APP

उल्लंघन करने वालों पर पुलिस सख्त, मुर्गा बनाया

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस सख्त हो चली है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Apr 2020 09:43 PM (IST)Updated: Mon, 20 Apr 2020 09:43 PM (IST)
उल्लंघन करने वालों पर पुलिस सख्त, मुर्गा बनाया
उल्लंघन करने वालों पर पुलिस सख्त, मुर्गा बनाया

शामली, जेएनएन। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस सख्त हो चली है। पुलिस ने सोमवार को वाहनों के चालान तो काटे ही, साथ ही बिना वजह बाजार में घूमने वाले युवकों को मुर्गा भी बनाया। हालांकि बाद में उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। चेकिग कर 146 वाहनों का चालान करते हुए तीन वाहन सीज किए गए। 14800 का जुर्माना भी वसूला गया।

loksabha election banner

लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस और प्रशासन दिन रात मशक्कत व कार्रवाई कर रही है। पुलिस अभी तक वाहनों के चालान व बिना वजह घर से बाहर घूमने वाले लोगों को हिरासत में लेकर चालानी कार्रवाई कर रही थी। लेकिन अब पुलिस ने नई कार्रवाई का अपनाया है। सोमवार को सुबह के समय छूट के दौरान आमजन बाजार में सामान खरीदने के लिए पहुंचे। बाजार में भीड़ होने के कारण पुलिस को व्यवस्था बनाने में मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस को इस दौरान कुछ युवक युवक बिना वजह घूमते हुए मिले तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया और पूछताछ की तो वह सही जवाब नहीं दे सके। इसके बाद पुलिस ने ऐसे युवकों को मुर्गा बनाया। बाद में उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। इस दौरान कुछ लोग ऐसे भी मिले जो डाक्टर के यहां मरीज को दिखाने के लिए ले जा रहे थे, यह दोपहिया वाहन पर तीन लोग सवार थे। पुलिस ने ऐसे लोगों को भी चेतावनी दी। उधर, चेकिग कर पुलिस ने नगर क्षेत्र में कई वाहनों के ई-चालान काटे। कई वाहनों को सीज भी किया। पुलिस मीडिया सेल ने जानकारी दी कि जिले भर में चेकिग के दौरान 146 वाहनों के चालान व 3 वाहन सीज किए गए। पुलिस ने 14800 रुपये का जुर्माना भी वसूल किया। एएसपी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर लगातार कार्रवाई कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.