Move to Jagran APP

51 फुट लंबी तिरंगा कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र

हरिद्वार से 51 फुट लंबी तिरंगा कांवड़ लेकर शामली में पहुंचे। 51 फुट लंबी तिरंगा कांवड़ लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही।

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Jul 2019 10:38 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jul 2019 06:28 AM (IST)
51 फुट लंबी तिरंगा कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र
51 फुट लंबी तिरंगा कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र

शामली, जेएनएन। हरिद्वार से 51 फुट लंबी तिरंगा कांवड़ लेकर शामली में पहुंचे। 51 फुट लंबी तिरंगा कांवड़ लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। देशभक्ति गानों के साथ यह कांवड़ गुजर रही थी। इस कांवड़ के आने के दौरान पुलिस को कांवड़ निकालने के लिए विशेष व्यवस्था करनी पड़ी।

loksabha election banner

यह 51 फुट लंबी तिरंगा कांवड़ हरियाणा जिद के गांव बागडू निवासी अमित व उसके साथ के बारह भोले इस कांवड़ को हर साल लाते हैं। कांवड़िया अमित का कहना है कि हम बारह भोले कई दिन पहले से इस विशाल तिरंगा कांवड़ की तैयारियां शुरु कर देते हैं। इस बार हम देश में शहीद हुए सैनिकों को समर्पित करने के लिए यह तिरंगा कांवड़ हरिद्वार से लेकर चले हैं। देशभक्ति गानों के साथ उत्तराखंड, यूपी होते हुए हरियाणा जिद के गांव बागडू पहुंचेंगे। 51 फुट लंबी तिरंगा कांवड़ जब शामली के शिवचौक पहुंची तो कांवड़ का फूलमालाओं द्वारा स्वागत किया गया। शिवचौक पर कांवड़ निकालने के लिए पुलिस द्वारा विशेष सुविधा करनी पड़ी। तिरंगा लगी कांवड़ नगरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही।

कैराना: शनिवार को कांवड़ मार्ग पर शिवभक्त कांवड़िये आकर्षक झांकियों के साथ बम बम भोले के उद्घोष के साथ अपने गतंव्य की आरे प्रस्थान कर रहे थे। तो वहीं नगर से 51 फुट लंबी तिरंगा यात्रा लेकर गु•ारने वाले शिवभक्त कांवड़ियों ने कांवड़ मार्ग से गुजरने वाले शिवभक्तों व आम जनमानस को अपनी ओर आकर्षित कर रखा था। तिरंगा यात्रा को देखकर मन में देश भक्ति का जज्बा जाग उठा। तिरंगा यात्रा के साथ चलने वाले शिवभक्तों का जज्बा भी आसमान छू रहा था। बड़े आदर सम्मान के साथ देश के तिरंगे की यात्रा अपने स्थान की ओर प्रस्थान कर रही थी। मुख्य मार्ग पर खड़ी भीड़ इस तिरंगा यात्रा को अपनी निगाहों से निहार रही थी। कुछ क्षणों के लिए तो मार्ग पर देश के तिरंगे के सम्मान में सन्नाटा सा छा गया था, जो मार्ग जहाँ खड़ा था वहीं रुक कर तिरंगा यात्रा को सराहा रहा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.