36 कोरोना पॉजिटिव मिले, 183 एक्टिव केस
जिले में बुधवार को 36 कोरोना पॉजिटिव मिले। अधिकांश शामली शहर निवासी हैं। कुल संख्या 887 हो गई है। 30 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है और ऐसे में अब एक्टिव केस 183 हैं।
शामली, जेएनएन। जिले में बुधवार को 36 कोरोना पॉजिटिव मिले। अधिकांश शामली शहर निवासी हैं। कुल संख्या 887 हो गई है। 30 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है और ऐसे में अब एक्टिव केस 183 हैं।
शामली शहर के दयानंदनगर निवासी 48 वर्षीय महिला, 32 वर्षीय युवक, 60 वर्षीय वृद्ध, 29 वर्षीय युवक, 56 वर्षीय महिला, 13 वर्षीय किशोर, दो वर्षीय बच्चा, 23 वर्षीय युवती, 23 वर्षीय युवक, 40 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव हैं। जैन मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय युवक, 55 वर्षीय महिला, पंसारियान निवासी 39 वर्षीय व्यक्ति, माजरा रोड निवासी 35 वर्षीय युवक, एमएसके रोड निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति, 6 वर्षीय बच्ची, 69 वर्षीय वृद्धा, 20 वर्षीय युवती, 27 वर्षीय युवक और 36 वर्षीय महिला, देवयोग एनक्लेव निवासी 32 वर्षीय युवक, रामसागर निवासी 65 वर्षीय वृद्धा, 24 वर्षीय युवती, गुजरातियान मोहल्ला निवासी चार वर्षीय बच्चे, 32 वर्षीय युवती, आठ वर्षीय बच्ची और शहर निवासी ही 61 वर्षीय वृद्ध कोरोना संक्रमित मिले हैं। ऊदपुर गांव निवासी 36 वर्षीय युवक, हाथी करौदा निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति, दभेड़ी गांव निवासी 39 वर्षीय व्यक्ति में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि चार कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट मंगलवार देर रात प्राप्त हुई थी। संबंधित क्षेत्रों को सैनिटाइजेशन करने के साथ ही सील किया जाएगा। सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने बताया कि बुधवार को 929 सैंपलों की जांच हुई। नए संक्रमितों में से 10 को होम आइसोलेट किया गया है।
कैराना : स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीएचसी व क्षेत्र से कोरोना जांच हेतु 99 लोगों के सैंपल लिए गए। इस दौरान सैंपल देने पहुंचे लोगों की काफी भीड़ उमड़ी रही। वही लोगों ने शारीरिक दूरी का भी ख्याल नहीं रखा।