Move to Jagran APP

3208 लोगों ने लगवाई वैक्सीन, उत्साहपूर्ण रहा माहौल

कोरोना टीकाकरण लेकर जागरूकता और उत्साह दोनों में वृद्धि हो रही है। कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में सावधानी के साथ वैक्सीन भी जरूरी है। केंद्रों पर उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को भी सुबह से ही केंद्रों पर लोग पहुंचने लगे थे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Apr 2021 10:35 PM (IST)Updated: Fri, 09 Apr 2021 10:35 PM (IST)
3208 लोगों ने लगवाई वैक्सीन, उत्साहपूर्ण रहा माहौल
3208 लोगों ने लगवाई वैक्सीन, उत्साहपूर्ण रहा माहौल

जेएनएन, शामली। कोरोना टीकाकरण लेकर जागरूकता और उत्साह दोनों में वृद्धि हो रही है। कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में सावधानी के साथ वैक्सीन भी जरूरी है। केंद्रों पर उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को भी सुबह से ही केंद्रों पर लोग पहुंचने लगे थे।

loksabha election banner

एक अप्रैल से 45 वर्ष आयु से अधिक के सभी लोगों का टीकाकरण शुरू हो गया है। कोविन पोर्टल पर पहले से भी पंजीकरण करा सकते हैं। लेकिन अधिकांश लोग केंद्रों पर जाकर ही पंजीकरण करा रहे हैं। सुबह नौ बजे से टीकाकरण शुरू हुआ, लेकिन कई केंद्रों पर सुबह साढ़े आठ बजे से ही लोग पहुंचने लगे थे।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. राजकुमार सागर ने बताया कि 2310 लोगों ने पहली और 898 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। कुल 3208 लोगों का टीकाकरण हुआ। वैक्सीन की 330 वायल का प्रयोग हुआ। ऐसे में 92 डोज खराब हुई हैं।

जरूर लगवाएं वैक्सीन

अग्रवाल सम्मेलन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष शिवचरण कुमार संगल ने अपील की है कि 45 वर्ष आयु से अधिक के सभी वैक्सीन अवश्य लगवाएं। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और प्रभावी है। किसी प्रकार का भ्रम न रखें। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि उन्होंने वैक्सीन लगवा ली है और व्यापारियों व अन्य लोगों को भी प्रेरित कर रहे हैं। कोरोना से बचाव के लिए सावधानी और वैक्सीन दोनों बहुत जरूरी हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.