कोरोना के 23 नए केस मिले, छह मरीज हुए डिस्चार्ज
कोविड-19 का फैलाव लगातार बढ़ रहा है। जिले में रोजाना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। लगातार बढ़ रहे मरीजों की संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी जसजीत कौर ने मास्क व शारीरिक दूरी का अनिवार्य पालन करने की अपील की है। गुरुवार को नए 23 केस मिले और छह मरीज डिस्चार्ज किए गए।
शामली, जेएनएन। कोविड-19 का फैलाव लगातार बढ़ रहा है। जिले में रोजाना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। लगातार बढ़ रहे मरीजों की संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी जसजीत कौर ने मास्क व शारीरिक दूरी का अनिवार्य पालन करने की अपील की है। गुरुवार को नए 23 केस मिले और छह मरीज डिस्चार्ज किए गए।
कोविड महामारी का प्रकोप निरंतर बढ़ रहा है। जिले में रोजाना शहर समेत जिलेभर के विभिन्न इलाकों से पॉजिटिव केस सामने आ रहे है। गुरूवार को भी जिले में 23 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कोविड पॉजिटिव मिलने के बाद फिलहाल तक कुल मरीजों की संख्या 910 हो गई है। छह मरीज डिस्चार्ज हुए हैं और एक्टिव केस 200 हैं। स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या भी पहले की अपेक्षा बढ़ रही है। कोविड-19 हॉस्पिटल में भी जिलाधिकारी के निर्देश पर निरंतर ध्यान दिया जा रहा है। वहां मनोरंजन, खाने पीने की बेहतर सुविधाओं को दिया जा रहा है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ रही है। इसलिए सभी सतर्कता बरतते हुए कोविड प्रोटोकाल का पालन करें। वहीं कोविड पॉजिटिव केस मिलने पर पंजाबी कालोनी के कई मकान बैरिकेडिग कर सील भी किए गए है।