161 वाहनों का चालान, 23 लोग गिरफ्तार, 90 हजार जुर्माना वसूला
शामलीजेएनएन बुधवार को लॉकडाउन में व्यवस्था संभाल रहे पुलिसकर्मियों ने सख्ती बरती। जिस कारण पुलिस को देखकर कई युवक वाहन लेकर गलियों में घुसकर भाग खड़े हुए। इस दौरान लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में पुलिस ने जिले भर में 23 लोगों को गिरफ्तार कर अलग अलग थानों में तीन मुकदमें दर्ज किए।
शामली:जेएनएन: बुधवार को लॉकडाउन में व्यवस्था संभाल रहे पुलिसकर्मियों ने सख्ती बरती। जिस कारण पुलिस को देखकर कई युवक वाहन लेकर गलियों में घुसकर भाग खड़े हुए। इस दौरान लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में पुलिस ने जिले भर में 23 लोगों को गिरफ्तार कर अलग अलग थानों में तीन मुकदमें दर्ज किए।
लॉकडाउन लागू होने के बाद से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार व्यवस्था बनाने में जुटे है। लोगों को लॉकडाउन के बारे में समझाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह लॉकडाउन शासन ने विषम हालातों में लागू किया है। चारों और हालात गंभीर बने है। आमजन के जीवन को सुरक्षित रखने के लिए ही शासन ने यह कदम उठाया है, इसलिए लॉकडाउन के बनाए नियमों का पालन करे। जिदगी सुरक्षित रखने के लिए अपने घरों में रहे। सुबह के समय आवश्यक सामान खरीदने के लिए यदि बाजार में आना पड़ता है तो पैदल आकर सामान खरीदे। उधर, छूट दिए जाने के बाद भी लॉकडाउन का पालन नही किया जा रहा है। लोग अपने दोपहिया वाहनों पर बिना काम के भी बाजार में घूमने निकल रहे है। बुधवार को ऐसे ही लोगों पर सख्ती कर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस की कार्रवाई को देखकर कई युवक बाइकों को लेकर गलियों में घुसकर भाग खड़े हुए। जिले भर में पुलिस ने कार्रवाई कर 161 वाहनों का चालान किया और 90 हजार 7 सौ रुपये जुर्माना वसूल किया। सात वाहनों को सीज किया गया है। इतना ही नहीं, लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर जिले भर में 23 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। अलग अलग थानों में 23 लोगों पर तीन मुकदमें भी दर्ज किए गए है। एएसपी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस सख्त कार्रवाई को अम्ल में लाएगी।