गन्ना तुलवाने को 21700 कुंटल गन्ने का इंडेंट जारी
शामली जेएनएन। ऊन शुगर फैक्ट्री द्वारा किसानों के लिए गन्ना तुलवाने के लिए 21700 कुंटल गन्ने के इंडेंट जारी किया है। एक नवम्बर से मिल को चलाने की तैयारी है।
शामली, जेएनएन। ऊन शुगर फैक्ट्री द्वारा किसानों के लिए गन्ना तुलवाने के लिए 21700 कुंटल गन्ने के इंडेंट जारी किया है। एक नवम्बर से मिल को चलाने की तैयारी है।
प्रबंधकों ने एक नवंबर से ऊन शुगर फैक्ट्री का गन्ना पेराई सत्र के शुभारंभ की घोषणा की है। शुगर फैक्ट्री द्वारा गन्ने का तीन दिन की तुलाई का इंडेंट जारी किया गया है। गन्ना सचिव अजित कुमार ने बताया कि किसानों के लिए पर्चियां जारी की जा चुकी है। इसका पंजीकृत किसानों के मोबाइल पर मैसेज किया जा चुका है। गन्ना क्रय केन्द्रों पर गन्ने की तुलाई शुक्रवार से शुरू की जाएगी। यहां किसान अपना आधार कार्ड, वोटर आइडी कार्ड या अन्य वैध दस्तावेज दिखाकर गन्ने की तुलाई करा सकते हैं।