शामली में 161 वाहनो का कटा चालान, 23 पर मुकदमा, सात वाहन की सीज Shamli News
पुलिस ने शामली में सख्ती करते हुए 161 वाहनों के चालान काटे साथ ही 23 लागों पर मुकदमा दर्ज किया गया। इस दौरान 90700 की वसूली भी की।
शामली, जेएनएन। शामली में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बेवजह घर से निकल रहे लोगों पर सख्ती की। इस दौरान पुलिस ने 161 वाहनों का चलान काटा तो वहीं 23 पर मुकदमा दर्ज कर चेतावनी दी। साथ ही सात वाहनों को भी सीज की गई।
लॉकडाउन का पालन न करने वालों पर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। चेतावनी देने के बाद भी बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में पुलिस लगातार वाहनों के चालान काटने के साथ मुकदमा भी दर्ज कर रही है। पुलिस अधिकारियों द्वारा खुद भी भ्रमण किया जा रहा है। इसी के साथ नगर में ई-रिक्शा घुमाकर सभी लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की जा रही है। सुरक्षा के लिए सभी से घरों में रहने के लिए कहा जा रहा है। जिलेभर में एसपी के आदेश पर बुधवार को अभियान चलाया गया।
पुलिस ने बिना किसी काम के घूमने वाले लोगों से सख्ती की और उन्हें रोक कर पूछताछ की। पुलिस ने इस दौरान लाठी का भी प्रयोग किया। कई लोगों को चेतावनी भी दी गई। जनपद पुलिस ने 161 वाहनों का चालान किया और सात वाहन सीज किए। 90700 रुपये जुर्माना वसूला। कुल 23 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और ये सभी पुलिस की हिरासत में है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि लॉक डाउन होने के बावजूद बाइकों पर बिना कारण के घूमने वालों लोगों पर कार्रवाई को सख्त करने के आदेश दिए गए है।