गांव भड़ी की मस्जिद में मिले 14 और जमाती
शामलीजेएनएन झिझाना थाना क्षेत्र के गांव भड़ी में तीन मार्च को आए 14 जमाती मदरसे व मस्जिद में ठहरे हुए थे। इनमें से 12 जमाती असम के एक जमाती पश्चिम बंगाल व एक जमाती हिमाचल प्रदेश का है। ग्राम प्रधान ने चौकी इंचार्ज को जमातियों के बारे में सूचना दी है। इसके बाद प्रशासन अलर्ट हो गया। मौके पर पहुंचे स्वास्थ विभाग ने सभी की स्क्रीनिग की। सभी को वहीं पर क्वारंटाइन कर दिया गया है।
शामली,जेएनएन: झिझाना थाना क्षेत्र के गांव भड़ी में तीन मार्च को आए 14 जमाती मदरसे व मस्जिद में ठहरे हुए थे। इनमें से 12 जमाती असम के, एक जमाती पश्चिम बंगाल व एक जमाती हिमाचल प्रदेश का है। ग्राम प्रधान ने चौकी इंचार्ज को जमातियों के बारे में सूचना दी है। इसके बाद प्रशासन अलर्ट हो गया। मौके पर पहुंचे स्वास्थ विभाग ने सभी की स्क्रीनिग की। सभी को वहीं पर क्वारंटाइन कर दिया गया है।
झिझाना थाना क्षेत्र के गांव भड़ी में दो मार्च को मदरसे व मस्जिद में 14 जमाती आए थे। इनमें से 12 जमाती असम प्रदेश के रहने वाले हैं जबकि एक जमाती पश्चिम बंगाल का है। एक जमाती ने खुद को हिमाचल प्रदेश का निवासी बताया है। सरकार ने आदेश दिया था कि जहां जमाती है, उनकी सूचना दी जाए। जो लोग सूचना नहीं देंगे उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। इसी डर से भड़ी ग्राम प्रधान खलील ने चौसाना चौकी इंचार्ज रविद्र सिंह को गांव में जमातियों के होने की सूचना दी। स्क्रीनिग में सभी जमातियों में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले। सभी को वहीं मदरसे व मस्जिद में क्वारटाइन कर दिया गया है। बाहर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। पुलिस ने प्रधान को सभी जमातियों की देखरेख की जिम्मेदारी दी है। कहा गया है कि वह ध्यान रखें कि यह लोग गायब न हो जाए।
इन्होंने कहा..
ग्राम प्रधान ने सूचना गांव में जमाती होने की सूचना दी। इसके बाद सभी की स्क्रीनिग की गई। इसमें प्रथम जांच में कोई लक्षण नहीं मिले। सभी को मस्जिद व मदरसे में ही अलग-अलग कर क्वारंटाइन किया गया है।
रविद्र सिंह चौकी इंचार्ज चौसाना