किशोरावस्था पर छात्राओं को दिए टिप्स
शामली : सोमवार को रॉक गोल्ड एकेडमी में छात्राओं की किशोरावस्था पर एक कार्यशाला हुई। इसमें डाक्टर ने
शामली : सोमवार को रॉक गोल्ड एकेडमी में छात्राओं की किशोरावस्था पर एक कार्यशाला हुई। इसमें डाक्टर ने किशोरवस्था में होने वाले बदलाव और समस्या से निपटने के लिए उपाय बताए।
डाक्टर प्रियंवदा तोमर ने कक्षा छह से कक्षा 11 तक की छात्राओं को किशोरावस्था में व्यवहार में बदलाव का कारण और उससे निपटने के उपाय बताए ताकि लड़कियां जीवन में आने वाली अनेक समस्याओं का समाधान कर सके। उन्होंने बताया कि जीवन में बदलाव 13 वर्ष से 19 वर्ष की आयु तक होता है, जिसमें लड़कियों को अधिक सतर्क और सहज रहने की आवश्यकता होती है। अपने माता-पिता पर अधिक भरोसा रखें। उनके दिए गए निर्देशों का पालन करें और समाज की बारीकियों को समझने का प्रयास करें। डा. प्रियंवदा तोमर ने दो घंटे तक छात्राओं की समस्याओं को सुना और मनोवैज्ञानिक तरीके से उसका समाधान ढूंढने के उपाय बताए। प्रधानाचार्य मनोज चौधरी ने डाक्टर प्रियंवदा तोमर को धन्यवाद दिया और कहा कि किशोरावस्था में सही निर्देशन ही आने वाली समस्याओं का समाधान बन सकता है। शिक्षा एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा हम जागरुक हो सकते हैं। छात्र जीवन और किशोरावस्था में शिक्षा का विशेष महत्व है। वाइस चेयरमैन शिखर गोयल और चेयरमैन सुनील गोयल ने डाक्टर को धन्यवाद दिया और कहा कि निश्चय ही इस प्रकार की कार्यशाला से छात्राओं की एकाग्रता में वृद्धि होती है।