हरियाणा से यमुना पार कर आए 12 युवकों को पकड़ा, क्वारंटाइन किया
शामली जेएनएन हरियाणा राज्य से यमुना नदी के रास्ते कौशांबी जा रहे 12 युवकों को पुलिस ने क्षेत्र के गांव गंगेरू में पकड़ लिया। पुलिस ने सभी का डाक्टरी परीक्षण कराया। जांच के बाद उक्त युवकों को कस्बे के नेशनल इंटर कालेज में क्वारंटाइन करा दिया गया है।
शामली, जेएनएन : हरियाणा राज्य से यमुना नदी के रास्ते कौशांबी जा रहे 12 युवकों को पुलिस ने क्षेत्र के गांव गंगेरू में पकड़ लिया। पुलिस ने सभी का डाक्टरी परीक्षण कराया। जांच के बाद उक्त युवकों को कस्बे के नेशनल इंटर कालेज में क्वारंटाइन करा दिया गया है।
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के राजकुमार, शिवा, नरेश, रामकुमार सहित 12 युवक हरियाणा राज्य के जिला पानीपत में सब्जी मंडी में रहकर मजदूरी करने का कार्य करते है। कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में लॉकडाउन के चलते युवक बेरोजगार हो गए थे। जिसके चलते सभी युवक पैदल चलकर यमुना नदी के रास्ते मंगलवार को क्षेत्र के गांव गंगेरू पहुंचे। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवकों को कस्बे के राजकीय अस्पताल ले जाकर मेडिकल परीक्षण कराया। बाद में सभी को कस्बे के श्री चंदनलाल नेशनल इंटर कालेज में बने आइसोलेशन वार्ड में 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन किया गया।