11 कोरोना पॉजिटिव मिले, सात मरीज किए गए डिस्चार्ज
जिले में गुरुवार को 11 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दस संक्रमित शहर की पंजाबी कॉलोनी से हैं। सात मरीजों को कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया गया है। ऐसे में एक्टिव केस 123 हैं और कुल केस 333 हो गए हैं।
शामली, जेएनएन। जिले में गुरुवार को 11 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दस संक्रमित शहर की पंजाबी कॉलोनी से हैं। सात मरीजों को कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया गया है। ऐसे में एक्टिव केस 123 हैं और कुल केस 333 हो गए हैं।
शामली में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पांच दिन पूर्व पंजाबी कॉलोनी निवासी एक वृद्धा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। परिवार के साथ आस-पड़ोस के लोगों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए थे। वृद्धा के परिवार से 68 वर्षीय वृद्ध, 48 वर्षीय व्यक्ति, 40 वर्षीय महिला, 14 और 18 वर्षीय किशोरी और 12 वर्षीय किशोर संक्रमित पाए गए हैं। इनके अतिरिक्त पंजाबी से ही 24 वर्षीय युवक, 38 वर्षीय महिला, 13 वर्षीय किशोरी और 16 वर्षीय किशोर की रिपोर्ट पॉजिटिव है। वहीं, कैराना के मोहल्ला आलकला निवासी 23 वर्षीय युवती में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि बिना लक्षण वाले और होम आइसोलेशन की शर्तों को पूरा होने पर घर पर रहने की अनुमति दी जाएगी। अन्य को कोविड अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। बताया कि सात मरीज रिकवर हो गए हैं और उन्हें डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया है। उधर, सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने बताया कि गुरुवार को जिलेभर से 255 सैंपल लिए गए हैं। संक्रमितों के क्लोज कांटेक्ट के अतिरिक्त लक्षण वाले लोग भी शामिल हैं। कुछ स्थानों पर रेंडम सैंपल भी लिए हैं। होम आइसोलेशन वाले कोरोना पॉजिटिव से चिकित्सक फोन पर स्वास्थ्य के संबंध में लगातार जानकारी ले रहे हैं।