लहराते तिरंगे को देखकर हर कोई बोला वंदे मातरम
शामली जेएनएन उत्तर रेलवे ने दिल्ली-एनसीआर के रेलवे स्टेशन पर सौ फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाया है। मंगलवार को शहर के रेलवे स्टेशन पर गगनचुंबी तिरंगा फहराया गया। रेल अधिकारियों के मुताबिक इसके पीछे मकसद लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करना है।
शामली, जेएनएन: उत्तर रेलवे ने दिल्ली-एनसीआर के रेलवे स्टेशन पर सौ फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाया है। मंगलवार को शहर के रेलवे स्टेशन पर गगनचुंबी तिरंगा फहराया गया। रेल अधिकारियों के मुताबिक, इसके पीछे मकसद लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करना है।
उत्तर रेलवे ने 74 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों पर सौ फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाने का निर्णय लिया था। इसके चलते सभी रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय ध्वज लगा दिए गए, लेकिन शामली रेलवे स्टेशन पर कार्य पूर्ण न होने के चलते फिलहाल तक तिरंगा नहीं लग सका था। मंगलवार को 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज विधिवत तरीके से लगाया गया। डिप्टी स्टेशन अधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि तिरंगा 20 चौड़ा व 30 फुट लंबा है। तिरंगा सवेरे सूर्य उदय के साथ लगाया गया, जबकि देर शाम सूर्य छिपने के साथ ही उतार लिया जाएगा। मंगलवार की सुबह रेलवे स्टेशन के आसपास रहने वाले लोगों की आंखे खुली तो उन्होंने गगनचुंबी तिरंगा लहराता देखा तो खुद में एक गर्व महसूस किया। राष्ट्रीय ध्वज को लगाने के पीछे मकसद लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करना है। हर भारतवासी के मन में तिरंगे के प्रति सम्मान पैदा करना है। तिरंगे की वीड़ियो बनाकर कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की। जिसके बाद देशभक्ति के कमेंट खूब होते रहे।