चिह्नित वेंडिग जोन बनाने को शीघ्र हो कार्य
नगर निगम में शुक्रवार शाम टाउन वेंडिग कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें निर्णय लिया गया है। जल्द से जल्द इनका निर्माण कराया जाए। शहर में 12 वेंडिग जोन चिह्नित किए गए है।
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर: नगर निगम में शुक्रवार शाम टाउन वेंडिग कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें निर्णय लिया गया है। जल्द से जल्द इनका निर्माण कराया जाए। शहर में 12 वेंडिग जोन चिह्नित किए गए है। निर्माण में देरी होने पर संबंधित एजेंसी को नोटिस जारी किया गया है।
नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने बताया कि शहर में चिह्नित वेंडिग जोन में नगर निगम चौक से शिव मंदिर तक, तेल टंकी रोड, रोडवेज तिराहे से रेलवे क्रासिग तक, शहीद स्तंभ से विकास भवन तक, अजीजगंज तिराहा से गार्डेन, जिला अस्पताल रोड, रेलवे क्रासिग, से टाउन हाल तिराहा तक, नगरपालिक गेट से रोजा मंडी तक, नगर पालिका गेट से रुहेलखंड कॉलेज तक, शीला अस्पताल से कच्चा कटरा मोड़ तक, चौक मंडी, खिरनीबाग चौराहा से जीआइसी तिराहा तक डीआइपीपी निदेशालय से स्वीकृत हो चुकी हैं। इनके निर्माण में देरी करने पर संबंधित फर्म को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी ने कहा कि शहर के विभिन्न मार्गों का चौड़ीकरण हो रहा है। ऐसी स्थिति में चिह्नित स्थानों की उपयोगिता पर विचार किया जाना ठीक रहेगा। यह निर्णय लिया गया है कि सिटी मजिस्ट्रेट विनीता सिंह अध्यक्षता में एक उप समिति गठित की गई। इसमें सहायक नगर आयुक्त आशुतोष दुबे, क्षेत्राधिकारी, पीओ नगरीय विकास अभिकरण शामिल होंगे। जो वेंडिग जोन की उपोगिता को परखेंगे। समिति में फैसला लिया गया कि एक सप्ताह के अंदर गर्रा नदी के पुराने पुल पर शुरू हो जाए। इसके साथ पथ विक्रेताओं का पंजीकरण करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य अभियंता सिविल, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, कर अधीक्षक, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी आदि उपस्थति रहे।