जमीन के विवाद में चली गोली, महिला घायल
जमीन के विवाद को लेकर हुई फाय¨रग में एक महिला घायल हो गई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Sep 2018 12:23 AM (IST)Updated: Tue, 25 Sep 2018 12:23 AM (IST)
शाहजहांपुर : जमीन के विवाद को लेकर हुई फाय¨रग में एक महिला घायल हो गई। पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस मामले में फाय¨रग की घटना से इन्कार कर रही है।
क्षेत्र के गांव पियरिया निवासी नक्षत्रपाल ¨सह का गांव के कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। नक्षत्रपाल रात करीब आठ बजे अपने दरवाजे पर बैठे हुये थे। तभी दूसरे पक्ष के लोग उनके दरवाजे पर आग गये और गालियां देने लगे। शीशराम ने जब इसक विरोध किया तो हमलावरों ने तमंचे से फार कर दिया। गोली उसकी बेटी मीरा के सिर को छूते हुये निकल गई। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष बिरजाराम मौके पर पहुंच गये। थानाध्यक्ष ने बताया कि गोली नहीं चली है। महिला किसी और तरीके से चोट लगी है। मामले की जांच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें