आग से झुलसकर महिला की मौत
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला आग से झुलस गई। अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।
तिलहर : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला आग से झुलस गई। अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। मृतका के पति ने इसे आत्महत्या बताया है। जबकि मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने फिलहाल कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
पीलीभीत के ग्राम भैंसहा निवासी लक्ष्मी देवी का विवाह चार वर्ष पूर्व तिलहर के ग्राम बन्थरा निवासी मान¨सह के साथ हुआ था। बताते हैं कि पति-पत्नी में काफी समय से अनबन चल रही थी। रात लक्ष्मी संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से झुलस गई। उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया गया। रास्ते में लक्ष्मी की मौत हो गई। मृतका के पति मान ¨सह ने बताया उसकी पत्नी ने केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। जबकि जानकारी मिलने पर पहुंचे मृतका के भाई सोनू ने ससुरालीजनों पर बहन की हत्या का आरोप लगाया है। नायब तहसीलदार संजीव कुमार व सीओ मंगल ¨सह रावत मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।