आज से दो दिनों तक बारिश की संभावना
मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। दो दिन तेज धूप निकलने के बाद शनिवार को अधिकांश समय बादल छाए रहे जिससे उमस बढ़ी। तापमान भी 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा।
By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 11:36 PM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 11:36 PM (IST)
जेएनएन, शाहजहांपुर : मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। दो दिन तेज धूप निकलने के बाद शनिवार को अधिकांश समय बादल छाए रहे, जिससे उमस बढ़ी। तापमान भी 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। रात में बादलों की वजह से न्यूनतम तापमान 27. 5 डिग्री रिकार्ड किया गया। आर्द्रता 87 फीसद दर्ज हुई। वायुदाब में 26 मिलीवार की गिरावट से बारिश के संकेत मिले है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी डा. रोवित कुमार ने 9 अगस्त में हल्की बूंदाबांदी तथा 10 से 12 अगस्त के मध्य जनपद की सभी ब्लॉकों में हल्की से मध्यम वर्ग की बारिश की संभावना जताई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें