बादलों की दस्तक से दिन का पारा गिरा
सोमवार तड़के से आसमान में छाए बादलों ने अंतत किसानों को मायूस कर दिया। सोमवार को दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 32.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Jul 2020 12:22 AM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2020 06:08 AM (IST)
जेएनएन, शाहजहांपुर : सोमवार तड़के से आसमान में छाए बादलों ने अंतत: किसानों को मायूस कर दिया। सोमवार को दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 32.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। बादलो की वजह से सुबह की आर्द्रता 88 व शाम की 65 फीसद दर्ज की गई। उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद के मौसम विज्ञानी डा. मनमोहन सिंह ने चौबीस घंटे में अच्छी बारिश की संभावना जताई है। कहा कि वायुदाब में 16 मिलीबार की गिरावट दर्ज हुई है। इससे बारिश की संभावना बन रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें