सेहत के लिए खतरा बना पल पल बदल रहा मौसम
संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी महिला की मौत हो गई। भाई ने ससुराल वालों पर जलाकर मारने का आरोप लगाया है।
जेएनएन, शाहजहांपुर : पछुआ हवा से मौसम का मिजाज बदल गया है। तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के करीब बना हुआ है। दिन में निकल रही धूप से आसमान में छाई धुंध छटने लगी है। हालांकि सुबह शाम धुंध गहरा रही है। शनिवार को दिन का तापमान 29.2 डिग्री व रात का 15.8 डिग्री सेल्सियस था। पछुआ हवा के कारण रविवार को भी अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रात में तापमान राहगीरों के लिए मुसीबत साबित हो रहा है।
रबी की बुवाई के लिए मुफीद है मौसम
दिन की गर्मी व रात की ठंड गेहूं की फसल के लिए लाभप्रद होती है। वर्तमान में दिन का तापमान 27 से 29 व रात का 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच रहा है। इस तापमान पर बोया गया गेहूं का अंकुरण अच्छा होता है।
डा. सतीश पाठक, जिला कृषि अधिकारी मौसम से से रहें सावधान इस तरह करें उपाय
दिन व रात के तापमान में भारी अंतर सेहत के लिए खतरनाक है। ऐसे में मौसम में सावधानी जरूरी है।
इन बातों का भी ख्याल रखें..
- सफर में गर्म कपड़े लेकर जरूर चलें।
- वायरल के लिए मौसम अनुकूल है। इसलिए सावधानी बरतें
- संक्रमण होने पर भीड़ भाड़ वाले इलाकों में न जाएं। खांसते समय मुंह पर रूमाल पर रखें।
- डेंगू, मलेरिया का खतरा अभी टला नहीं। इसलिए मच्छरो से बचाव करें।
- टीवी, सीओपीडी सरीखें स्वांस रोगी ठंडी हवा से बचें।
- सुबह उठने के बाद कुछ समय तक कमरे में रहकर शरीर को मौसम के अनुकूल बनाएं।
- गुनगुना अथवा सादा पानी पिएं। ठंडा पानी व अन्य ठंडी चीजे न लें।
- बच्चों में ठंड का असर जल्दी होता है। उन्हें गर्म कपड़े पहनाकर रखें।
डा. एमएल अग्रवाल, एसोसिएट प्रोफेसर, राजकीय मेडिकल कॉलेज