ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार दो भाई घायल
पीलीभीत जिले के बीसलपुर थाना क्षेत्र के भभुरआ गांव निवासी भारत सिंह भाई कृपाल सिंह के साथ बाइक से बेटी प्रियंका की ससुराल कस्बा कलान गये थे।
By JagranEdited By: Published: Sat, 30 May 2020 11:20 PM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 11:20 PM (IST)
जेएनएन, जलालाबाद, शाहजहांपुर : पीलीभीत जिले के बीसलपुर थाना क्षेत्र के भभुरआ गांव निवासी भारत सिंह भाई कृपाल सिंह के साथ बाइक से बेटी प्रियंका की ससुराल कस्बा कलान गये थे। शुक्रवार देर रात घर जाते समय श्रीराम टॉकीज के पास ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ंत हो गई। घायलों के पास मिले मोबाइल से प्रियंका के परिजनों को जानकारी दी गई। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपित चालक की तलाश की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें