पिकअप की टक्कर से चाचा-भतीजे घायल
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Dec 2019 11:53 PM (IST)Updated: Tue, 10 Dec 2019 11:53 PM (IST)
जेएनएन, मिर्जापुर, शाहजहांपुर : पिकअप की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जनपद कन्नौज के तिर्वा थाना क्षेत्र के सतोरा गांव निवासी मुफीन अपने भतीजे रेहान के साथ बदायूं के पॉलीटेक्निक में पढ़ रहे भतीजे सुआलाल से मिलने गए थे। वापस घर जाते समय स्टेट हाईवे पर सिगाह यूसुफपुर मोड़ के पास सामने से आ रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे चाचा-भतीजे घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को जरियनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद पिकअप चालक फरार हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें