तीन घंटे बाद निकाले कुएं से नंदी
पोटरगंज मंडी में दो नंदी आपस में लड़ने लगे। इसी दौरान दोनों एक कुएं में गिर गए।
By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 11:36 PM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 06:09 AM (IST)
जेएनएन, तिलहर, शाहजहांपुर : पोटरगंज मंडी में दो नंदी आपस में लड़ने लगे। इसी दौरान दोनों एक कुएं में गिर गए। गोरक्षा संघ के कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका के ईओ से संपर्क किया। पुलिस व पालिका की टीम ने जेसीबी से कुएं की बाउंड्री तोड़कर पशुओं को बाहर निकालने का प्रयास किया। सफलता न मिलने पर आरक्षी रूपेंद्र चौधरी व गोरक्षा संघ के रामगोपाल गुर्जर रस्सी लेकर कुएं में उतर गए। लेकिन पशुओं के आक्रामक होने पर अग्निशमन कर्मियों को बुलाकर पशुओं को बाहर निकाला गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें