शांति व सौहार्द के लिए 5000 किमी की साइकिल यात्रा
शांति व सौहार्द के लिए यह संदेश दे रहे हैं मैनपुर के कस्बा घिरोर निवासी राजा सिंह वारसी।
जागरण संवाददाता, शाहजांहपुर : जो राम वही रब.., मंदिर- मस्जिद -गुरुद्वारा सब एक समान, जीवों व पौधों से प्यार करो, पालीथिन से दूर रहो.. शांति व सौहार्द के लिए यह संदेश दे रहे हैं मैनपुर के कस्बा घिरोर निवासी राजा सिंह वारसी। 2011 में 6000 किमी की पैदल यात्रा से जनजन को प्रेम, एकता व भाईचारा का संदेश देने वाले राजा सिंह अब दूसरी बार पांच हजार किमी की साइकिल यात्रा पर है। शुक्रवार को उनका पड़ाव शाजहांपुर था। यहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ मंदिर, संकटमोचन, अमर शहीद अशफाक उल्लां की मजार, मौलवी अहमद उल्ला शाह की मजार के साथ शहीद स्मारक पर जाकर पुष्प चढ़ाए और शांति का संदेश दिया।
एकता के लिए जोड़ लिया सूफी सर नेम
राजा सिंह यू तो क्षत्रिय है, लेकिन उन्होंने एकता के लिए नाम के साथ वारसी सरनेम जोड़ लिया। राजा सिंह का कहना है राम और रब एक है। दुनिया को यह समझने व समझाने की जरूरत है।