दूसरे दिन भी दफन किये गए ताजिये
मोहर्रम के अगले दिन भी ताजियों को दफन करने का सिलसिला जार
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर : मोहर्रम के अगले दिन भी ताजियों को दफन करने का सिलसिला जारी रहा। शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी गमगीन माहौल में करबला के मैदान में ताजिये दफन किये गये। खुटार में गड्ढा खोदने के दौरान हल्का विवाद हुआ, जिसे पुलिस ने समय रहते शांत करा दिया।
गड्ढे की खोदाई पर खेत मालिक से विवाद
खुटार : क्षेत्र के गांव टाह खुर्द कलां में शाम करबला में ताजिये दफन करने के लिए जैसे ही जेसीबी से गड्ढों की खोदाई शुरू हुई वहां पर विवाद हो गया। करबला के मैदान के पड़ोस में स्थित खेत के स्वामी अच्छन खां ने जेसीबी मशीन को बंद करा दिया। जिस पर ताजियेदार अखलाक, हफीज व अच्छन खां के बीच विवाद होने लगा। सूचना मिलने पर एसओ राहुल ¨सह फोर्स के साथ पहुंच गये। उन्होंने अच्छन खां को हिरासत में ले लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच पुलिस ने समझौता करा दिया। ताजिये दफन होने तक पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।
दूसरे दिन भी जारी रहा सिलसिला
संवाद सूत्र, बंडा : ताजियों को दफनाने का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा। शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी गमगीन माहौल में ताजिये दफन किये गये। कस्बे के मुहल्ला मुरादपुर में ..या हुसैन की सदाओं के बीच मातमी धुन पर ताजिये विभिन्न मार्गों से होते हुए करबला पहुंचे। खुटार रोड़ स्थित शहीद भगत ¨सह इंटर कालेज के सामने सभी ताजिये एकत्र हुए, जहां से मुख्य चौराहा होते हुए पूरनपुर रोड स्थित करबला पहुंचे। जहां ताजियों को करबला में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। इस दौरान बिराहिमपुर, खखरा बुजुर्ग, सिकन्दरपुर आदि गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जुलूस में अकील खां, डॉ. मसीउल्ला खां, इमदाद खां, शमशुल हसन, नन्हे बाबू, मो. इसहाक, बड़े लल्ला, नसीम, कुदरत अली शामिल रहे।
दफन किये गए ताजिये
पुवायां : क्षेत्र के चठिया कैहमारा, उम्मरपुर, घनश्यामपुर में मोहर्रम पर ताजिये दफन किये गये।
करनापुर में पहुंची भीड़
गंगसरा : गांव में मातमी माहौल के बीच ताजियों को दफन किया गया। करनापुर में ताजियों को देखने के लिये बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सुरक्षा में एसएसआइ विनोद यादव फोर्स के साथ मौजूद रहे। इस दौरान ग्राम प्रधान आले नबी, जनीफ अली, दिलशाद अली, नसीम अली, मतलूब अली, छोटे अली मौजूद रहे।