Move to Jagran APP

बादलों में छुपे सूर्यदेव, 3.6 डिग्री पारा गिरा

मौसम का मिजाज पल पल बदल रहा है। गुरुवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। सूर्यदेव भी बादलों की गोद में छुपे रहे। इससे दिन का तापमान 3.6 डिग्री गिरावट के साथ 12.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विज्ञानियों ने 28 जनवरी से कोहरे के घनत्व में कमी के साथ मामूली बदलाव की संभावना जताई है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 01:15 AM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 01:15 AM (IST)
बादलों में छुपे सूर्यदेव, 3.6 डिग्री पारा गिरा
बादलों में छुपे सूर्यदेव, 3.6 डिग्री पारा गिरा

जेएनएन, शाहजहांपुर : मौसम का मिजाज पल पल बदल रहा है। गुरुवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। सूर्यदेव भी बादलों की गोद में छुपे रहे। इससे दिन का तापमान 3.6 डिग्री गिरावट के साथ 12.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विज्ञानियों ने 28 जनवरी से कोहरे के घनत्व में कमी के साथ मामूली बदलाव की संभावना जताई है।

loksabha election banner

गुरुवार को शाहजहांपुर समेत रुहेलखंड क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप रहा। निवर्तमान पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के साथ ही तापमान में हो रही वृद्धि भी थम गई। नतीजतन पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। 21.4 किमी प्रति घंटा रफ्तार से चली हवा नस्तर की तरह चुभी। इससे खासकर वृद्ध व बच्चे काफी परेशान रहे। लोगों को कई परत में गरम कपड़े पहनने को विवश होना पड़ा। नगर निगम समेत निकाय प्रशासन की ओर से दिन में भी अलाव की व्यवस्था की गई। थमेगी अधिकतम तापमान में गिरावट, गिरेगा रात में पारा

मौसम विज्ञानी डा. अतुल कुमार सिंह ने 29 जनवरी से तापमान गिरावट में कमी की संभावना जताई है। कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के अनुगामी कोल्ड फ्रंट (शीताग्र) के प्रभाव से बदलाव आएगा। सतही स्तर पर आ‌र्द्र एवं गर्म पुरवा हवाओं के उत्तर पश्चिमी पर्वतीय तथा रेगिस्तानी क्षेत्रों से आने वाली हवा अपेक्षाकृत शुष्क एवं ठंडी होगी। इस कारण गत 3-4 दिनों से अधिकतम तापमान में जारी गिरावट 29 जनवरी से थमने की संभावना है। लेकिन 3, 4 दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि की संभावना प्रबल हो रही है। चौबीस घंटे के भीतर तापमान (डिग्री सेल्सियस), आ‌र्द्रता (फीसद) तथा वायुगति (किमी प्रति घंटा)

दिनांक : न्यूनतम - अधिकत - आ‌र्द्रता - वायुगति

26 जनवरी : 8.9 - 16.4 - 71 से 100 - 21.4

27 जनवरी : 7.9 - 12.8 - 97 से 100 - 21.4


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.