कैंडल मार्च निकालकर जताया सवर्ण समाज ने विरोध
एससी एसटी एक्ट में हुए संशोधन के विरोध में भारत बंद का असर शहर में नही
शाहजहांपुर : एससी एसटी एक्ट में हुए संशोधन के विरोध में भारत बंद का असर शहर में नहीं दिखा। किसी भी संगठन के आह्वान न किये जाने के कारण बाजार रोज की तरह खुले। शाम में कैंडल मार्च निकालकर विरोध जरूर जताया गया। हालांकि पुवायां के नाहिल में लोगों ने जरूर बाजार बंद कराई और भाजपा विधायक चेतराम का घेराव किया।
एक्ट में संशोधन के विरोध में गुरुवार को एससी एसटी एक्ट विरोधी मोर्चा के बैनर तले बड़ी संख्या में लोग घंटाघर पर एकत्र हुए। वहां से मशीनरी मार्केट से सदर बाजार होते हुए शहीद द्वार पर एकत्र हुए। वहां शहीदों की प्रतिमाओं पर मान्यार्पण किया। इसके बाद सभा हुई, जिसमें ब्राह्मण सभा के संस्थापक राजाराम मिश्र ने कहा कि यह एक्ट तानशाही का परिणाम है। उप्र प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता, मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष कुलदीप ¨सह दुआ, पश्चिमी उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र पाठक, आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज वर्मा, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सतीश सराफ, सवर्ण स्वाभिमान मंच के संयोजक अपूर्व अग्निहोत्री, ब्राह्मण समाज के महामंत्री जितेंद्र नाथ तिवारी आदि ने विचार रखे। इस मौके पर प्रभात रंजन पांडेय, अखिल भारतीय कायस्थ समाज के जिलाध्यक्ष सरोज श्रीवास्तव, क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार ¨सह, ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष केशव चंद्र मिश्र, क्षत्रिय समाज के युवा प्रदेश अध्यक्ष अनिल ¨सह चौहान, डॉ. संजय पाठक, नवनीत कुमार ¨सह, सेठपाल ¨सह, वैश्य महासभा के जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता, ¨प्रस श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। विधायक की गाड़ी रोक कर किया प्रदर्शन
पुवायां : नाहिल गांव में एससी एसटी एक्ट के विरोध कर सवर्ण समाज के लोगों ने विधायक चेतराम की गाड़ी रोककर नारेबाजी की। विधायक ने सभी की बात को शासन तक पहुंचाने भरोसा दिया। इससे पहले गांव में सभी ने वहां की बाजार बंद करा दी। वहां से विधायक गुजरे तो उनकी गाड़ी रोक ली। विधायक ने पहले तो लोगों गाड़ी में बैठकर ही समझाने का प्रयास किया, जब लोग नहीं ताने तो उन्होंने कहा कि वह इस बारे में शासन में बात करेंगे। इसके बाद सुरक्षा कर्मी उनको लेकर वहां से चले गए। इस दौरान विनोद वाजपेई, बलेन्द्र मिश्र, आनन्द मिश्र, विनय शुक्ला, विनय त्रिपाठी, हरिओम शुक्ला, अनुप शुक्ला, रामकुमार अवस्थी, मयंक पांडेय आदि मौजूद रहे।