पायो जी मैंने रामरतन धन पायो..
पायो जी मैने रामरतन धन पायो.. यह भजन वास्तव में आज सार्थक हो गया। अभिजात्य वर्ग से लेकर जन सामान्य तक हर किसी ने भगवान श्रीराम का का अपने अंदाज में स्मरण किया।
जेएनएन, शाहजहांपुर : पायो जी मैने रामरतन धन पायो.. यह भजन वास्तव में आज सार्थक हो गया। अभिजात्य वर्ग से लेकर जन सामान्य तक हर किसी ने भगवान श्रीराम का का अपने अंदाज में स्मरण किया। शहर की अतरसेन गली स्थित अग्रवाल भवन में मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने ढोलक, मजीरा पर बुधवार शाम भावमग्न होकर कीर्तन भजन किए। कई महिलाएं तो भक्तिभाव में डूबकर नृत्य करने लगीं। मीराबाई के भजन पायो जी मैंने राम रतन धन पायो.., सियाराम से कहे हनुमाना.., अवध के राम आए हैं..आदि कीर्तन भजन प्रस्तुत किए। इससे पूर्व मंदिरों में भगवान श्रीराम समेत देव स्वरूपों का पूजन किया और मिठाइयां बांटी। कार्यक्रम में मितेश अग्रवाल, नीता अग्रवाल, प्रतिमा अग्रवाल, रीना अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, मेघा अग्रवाल, सलोनी अग्रवाल, ऋतु अग्रवाल, एकता अग्रवाल आदि का विशेष सहयोग रहा।
प्रभुराम का स्मरण कर उतारी आरती
खलील शर्की स्थित वाल्मीकि बस्ती में बुधवार को अद्भुत नजारा था। यहां भगवान श्रीराम के स्वरूप में सजे सचिन कश्यप की आरती उतारी गई। आरएसएस की महिला समन्वय विभाग प्रमुख अंशु राजानी, पुष्पा वाल्मीकि, ऋतु वाल्मीकि, ऊषा वाल्मीकि, सीमा वल्मीकि, शिवानी वाल्मीकि तथा बबली वाल्मीकि ने प्रभु श्रीराम के स्वरूप का पूजन कर ्रप्रसाद बांटा। कार्यक्रम में सुरेश वाल्मीकि, बिरजू वाल्मीकि, रवि, सुरज बिरजू सुमन कश्यप, सुषमा कश्यप, शकुंतला शर्मा, नेहा शर्मा, माया देवी आदि का भी विशेष सहयोग रहा।