Move to Jagran APP

स्वच्छता रैंकिग में नगर निगम को मिला 78वां स्थान

स्वछता रैंकिग में जिले की स्थिति में इस बार जबरदस्त सुधार हुआ है। स्वछता की राष्ट्रीय रैंकिग में नगर निगम को जहां 78 वां स्थान हासिल हुआ है। वहीं प्रदेश में आठ वें पायदान पर पहुंच गया है। इसके अलावा पुवायां नगर पालिका ने जिले में पहला व प्रदेश में 10 स्थान हासिल किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Aug 2020 12:24 AM (IST)Updated: Fri, 21 Aug 2020 06:06 AM (IST)
स्वच्छता रैंकिग में नगर निगम को मिला 78वां स्थान
स्वच्छता रैंकिग में नगर निगम को मिला 78वां स्थान

जेएनएन, शाहजहांपुर : स्वच्छता रैंकिग में जिले की स्थिति में इस बार जबरदस्त सुधार हुआ है। स्वच्छता की राष्ट्रीय रैंकिग में नगर निगम को जहां 78 वां स्थान हासिल हुआ है। वहीं, प्रदेश में आठ वें पायदान पर पहुंच गया है। इसके अलावा पुवायां नगर पालिका ने जिले में पहला व प्रदेश में 10 स्थान हासिल किया।

loksabha election banner

गुरुवार का दिन शाहजहांपुर के लिए दोहरी खुशी लेकर आया था। एक ओर जहां स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 नागरिक प्रतिक्रिया(सिटीजन फीडबैक) की श्रेणी में नगर निगम पूरे देश में पहले स्थान पर रहा। वहीं, स्वच्छता रैंकिग में इस बार 86 अंकों की छलांग लगाकर 78 वां स्थान हासिल किया। जबकि गत वर्ष निगम की रैंकिग पूरे देश में 162 वीं रही थी। नगर निगम को इस कामयाबी तक पहुंचाने के लिए एक माह लगातार अभियान चलाया गया। नगरपालिका में जलालाबाद दूसरे स्थान पर रहा।

नगर पंचायत में कांट ने मारी बाजी

जिले की पांच नगर पंचायतों में कांट नगर पंचायत ने बाजी मार ली। जबकि 25 हजार से कम आबादी वाली नगर पंचायत में खुटार पहले नंबर पर रही है।

गंदगी ने बदली सोच

वर्ष 2017 में नेशनल रैंकिग में नगरपालिका शाहजहांपुर का 434 निकायों में नीचे से 10वां स्थान था। यानी गंदगी वाले देश के टॉपटेन सूची में शाहजहांपुर का नाम था। वर्ष 2018 में रैंकिग में कुछ सुधार हुआ तो 308 वां स्थान हासिल हुआ था। जबकि गत वर्ष यानी वर्ष 2019 में देश में 164 व प्रदेश में 12 वां स्थान नगर निगम ने हासिल किया था।

सम्मानित किए गए कर्मचारी

राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर नगर निगम कार्यालय परिसर में सहायक नगर आयुक्त आशुतोष दुबे ने सफाई कर्मचारियों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.